
अलीराजपुर/यतेंद्रसिंह सोलंकी
शासन प्रशासन लगा हुआ है लॉकडाउन का पालन कराने में, और कुछ लोग उसी शिद्दत से जुटे हुए हैं लॉकडाउन का उल्लंघन करने में। ऐसे में जब समझाने और धमकाने पर भी कुछ लोग नहीं मान रहे तो पुलिस उन्हें अनोखी सजा दे रही है।
ऐसा ही देखने को मिला अलीराजपुर में, जहां दो युवक लॉकडाउन के दौरान एक जीवित मुर्गा लेकर जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें पकड़ा तो दोनों पुलिस से जिरह करने लगे। इसके बाद पुलिस ने एक युवक से अपने साथ आए दोस्त के सिर पर मुर्गा रखवाया और उससे कोरोना को लेकर अजीबोगरीब शपथ दिलवाई। इसी के साथ मुर्गा सिर पर रखवाकर उठक बैठक भी करवाई। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

