
अलीराजपुर। यतेन्द्रसिंह सोलंकी।
प्रदेश में चल रही अवैध अतिक्रमण हटाने की मुहिम के चलते अलीराजपुर के जोबट नगर में भी अतिक्रमण हटाने की मुहिम की शुरूआत हो गई है आज नगर पंचायत अमले ने जेसीबी व पुलिस बल के साथ नगर में अतिक्रमण हटाने गएएसडीएम को देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। नगर के मुख्य बाजार से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरू हुई वही एसडीएम ने सड़क पर बने पक्के ओटले व चबूतरो को तुड़वाया तो बंद दुकानों पर जेसीबी चलाई गई इस कार्यवाही से जहां कुछ लोग संतुष्ट दिखे तो वहीं कुछ लोगों ने इस कार्यवाही का विरोध किया। वही एसडीएम अखिल राठौड़ का कहना है कि अतिक्रमण मुहिम जारी रहेगी अतिक्रमण हटाने में नगर प्रशासन की सयुक्त टीम मौजूद थी।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

