देश में संकट के समय सभी को आगे आकर करना चाहिए मदद-पूर्व विधायक

देश में संकट के समय सभी को आगे आकर करना चाहिए मदद-पूर्व विधायक

अलिराजपुर।यतेंद्रसिंह सोलंकी।

वर्तमान समय में कोरोना वायरस के संकट के चलते देश में विभिन्न चुनोतियां है ऐसे में हम सभी को आगे आकर यथा संभव जो भी हो सके शासन प्रशासन सहित वंचित वर्ग की मदद करना चाहिए आलीराजपुर में विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा भोजन से लेकर आर्थिक सहायता प्रधानमंत्री सहायता कोष एवं मुख्यमंत्री सहायता कोष में दी जा रही है नगर का राम नवमी उत्सव समिति के नाम से गठित सामाजिक एवं धार्मिक संगठन पिछले कई सालो से भगवान राम के जन्म दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम भव्य तौर पर करता आया है लेकिन कोरोना संकट के चलते इस वर्ष समिति द्वारा कोई कार्यक्रम नहीं किया गया। साथ ही संगठन द्वारा अपने कार्यकर्ताओं व नगर के कुछ गणमान्य लोगों से जो राशि प्राप्त की थी वह विगत 2 अपै्रल राम नवमी के अवसर पर गौ सेवा में प्रतिदिन खर्च की जा रही थी साथ ही संगठन के लोगों की इच्छा थी कि कुछ राशि प्रशासन को भी भेट की जाए इसलिए राम नवमी उत्सव समिति द्वारा 51 हजार रूपए की राशि जिला प्रशासन को सहायतार्थ कलेक्टर सुरभि गुप्ता को भेट की गई। इस दौरान समिति के संरक्षकद्वय नागरसिंह चौहान, हितेन्द्र शर्मा, समिति के अध्यक्ष गिरिराज मोदी, कोषाध्यक्ष अक्षय गुप्ता मौजूद थे। सहायता राशि भेट करने के दौरान नागरसिंह चौहान ने आम लोगो से भी देश में संकट के समय आगे आकर मदद करने की अपील की।

गोसेवा रहेगी जारी प्रतिदिन देंगे गायो को चारा
राम नवमी उत्सव समिति के अध्यक्ष गिरिराज मोदी ने कलेक्टर गुप्ता को बताया कि हमारे द्वारा विगत 2 अपै्रल से नगर के सीनेमा चौराहा, दाहोद नाका, सोरवा नाका, राजवाड़ा, फतेह क्लब, सहयोग कालोनी, नीम चौक, बस स्टैंड, असाड़पुरा सहित अन्य गली मोहल्लो में गायो के लिए चारा डाला जा रहा है जो कि आने वाले दिनो में भी गोसेवा जारी रहेगी। जिस पर कलेक्टर गुप्ता द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा गया कि संकट के इस समय में मानव जाति के साथ साथ पशु पक्षियों का ध्यान रखना भी हमारी जिम्मेदारी है आप लोगों के द्वारा किया जा रहा कार्य सराहनीय है।

समिति के सदस्यों ने किया था अंशदान
राम नवमी समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक हितेन्द्र शर्मा ने बताया कि हमारे द्वारा प्रतिवर्ष मनाये जाने वाले उत्सव के लिए प्रत्येक सदस्यों से 1100 रूपए वार्षिक शुल्क के रूप में लिए जाते है इस वर्ष भी समिति के 35 सदस्यों से शुल्क लिया गया था। साथ ही अन्य लोगों द्वारा भी राशि दी गई थी। जिसका सदुपयोग गोसेवा मे किया जा रहा है। शर्मा ने बताया कि समिति के सरंक्षक नागरसिंह चौहान द्वारा गुरूवार को भेट की गई राशि में 21 हजार रूपए की राशि उनकी तरफ से दी गई थी। इस तरह से समिति द्वारा कुल 51 हजार रूपए की राशि कलेक्टर गुप्ता को भेट की गई।

समिति के सदस्यों ने जताई खुशी
राम नवमी उत्सव समिति के सदस्य गोसेवा में प्रतिदिन बदल बदल कर टेंपो से घास का वितरण कर रहे है। इस कार्य में विशेष रूप से कालु राठौड़ एवं सुरेश राठौड़ रोजाना अपनी सेवाए दे रहे है। समिति द्वारा 51 हजार रूपए की राशि जिला कलेक्टर को भेंट किए जाने पर समिति के सदस्यों द्वारा खुशी जताते हुए कहा कि आने वाले संकट में हम सभी मिल जूलकर जब जब आवश्यकता होगी अपना सहयोग प्रदान करेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews