Alirajpur News : आबकारी विभाग की कार्रवाई, 45 लाख रुपए की अवैध शराब जब्त

टीम ने इन भरे चार वाहन से 765 पेटी, 44 लाख 78 हजार की शराब पकड़ी है। वहीं वाहन की कीमत 29 लाख बताई जा रही है।
alirajpur

Alirajpur News : मध्यप्रदेश में अवैध शराब का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में अवैध शराब कारोबार चरम सीमा पर है, मिली जानकारी के मुताबिक, अलीराजपुर जिले में आबकारी विभाग ने अवैध शराब को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। जहाँ आबकारी विभाग की टीम ने 45 लाख रुपए की अवैध शराब और चार वाहन जब्त किए है। आरोपी मौके से फरार हो गए है।

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार, आबकारी विभाग की टीम रात्रि गश्त के दौरान सूचना मिली कि छकतला पेट्रोल पम्प के पास अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। टीम ने सूचना के बताए स्थान पर पहुंचकर देखा कि पम्प के पास करीब एक साथ चार वाहन खड़े हुए है। टीम के आने से पहले वाहन चालक मौके से फरार हो गए। आबकारी विभाग की टीम ने मौके वारदात से 1 महिन्द्रा पिकअप, 1 टाटा सुमो, 1 महिन्द्रा मार्सेल, 1 आयशर वाहन जब्त किए है। टीम ने इन भरे चार वाहन से 765 पेटी, 44 लाख 78 हजार की शराब पकड़ी है। वहीं वाहन की कीमत 29 लाख बताई जा रही है।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी जीएस धुंध के नेतृत्व में आबकारी टीम ने शराब जब्त कर ली। वृत्त प्रभारी जयश्री वर्मा मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की 34(1), धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। प्रकरण की विवेचना जारी है।

अलीराजपुर से यतेंद्र सिंह की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews