
Alirajpur Crime News : मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले के जोबट पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम उमरी में एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया। वहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।
यह है मामला
पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, 30 जनवरी को आरोपी राजू ने उसकी लड़की गुलबाई चार दिन पहले मोरवी गुजरात कहीं चली गई थी। जिसको ढूंढने के लिए राजू की पत्नी समबाई बिना बताए गुना चली गई। राजू गुना से समबाई को घर लेकर आया। समबाई के घर से चले जाने की बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया।
इस दौरान राजू ने समबाई की डंडे से मारपीट की। जिसके कारण समबाई की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पर धारा 302 भादवी का कायम कर आरोपी राजू पिता दुडला (36) निवासी उमरी को मंगलवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। कार्रवाई में थाना प्रभारी विजय देवड़ा, उपनिरीक्षक इंद्रेयास काटरा, उपनिरीक्षक अंकिता जाट, सहायक दीपक मालवीय, आरक्षक मनीष, आरक्षक चेनसिंह का सहयोग रहा।
