Alirajpur News : घर में छिपाकर रखी गई 5 लाख की अवैध शराब जब्त, मामला दर्ज

आबकारी विभाग ने मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की 34 (1), धारा 34(2), के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
Excise Department

Alirajpur News : मध्यप्रदेश में अवैध शराब का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में अवैध शराब कारोबार चरम सीमा पर है, मिली जानकारी के मुताबिक, अलीराजपुर जिले में आबकारी विभाग ने अवैध शराब को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। जहाँ रविवार को आबकारी विभाग ने 73 पेटी अवैध शराब जब्त की है, आरोपी मौके से फरार है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि जिला आबकारी अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को चेकिंग अभियान के दौरान ग्राम पुनियावाट में आबकारी अमले ने मुखबिर की सूचना के आधार पर एक घर में दबिश दी। इस दौरान कमरे से 73 पेटी अवैध शराब जब्त की। जिसकी बाजार कीमत कुल 4 लाख 65 हजार 640 रुपए बताई जा रही है। यह कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी जीएस रावत के नेतृत्व में की गई।

आबकारी विभाग ने मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की 34 (1), धारा 34(2), के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। गौरतलब है कि 2 दिन पूर्व शुक्रवार को भी आबकारी विभाग की टीम ने करीब 45 लाख रुपए की अवैध शराब बरामद की थी।

अलीराजपुर से यतेंद्र सिंह की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews