अलीराजपुर: पुलिस दल पर हमला, आरोपियों की तलाश जारी

अलीराजपुर: पुलिस दल पर हमला, आरोपियों की तलाश जारी

अलीराजपुर। यतेंद्र सिंह सोलंकी।

देशभर में लगातार हो रहे पुलिसकर्मी(police officers) पर हमले के बीच प्रदेश के अलीराजपुर(alirajpur) जिले से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां पुलिसकर्मियों पर अज्ञात तत्व द्वारा हमला कर उनपर कांच फोड़े गए।

दरअसल मामला अलीराजपुर जिले के नानपुर थाना अंतर्गत क्षेत्र का है। जहां लोगों द्वारा लॉकडाउन(lockdown) के उल्लंघन की सूचना पुलिसकर्मियों को मिली। पुलिसकर्मियों द्वारा उस इलाके की गश्ती की गई। जहां एक साथ 10-12 लोगों को देखकर पुलिस ने उन्हें समझाइश दी और घर जाने को कहा। जिसके बाद अचानक से उन युवकों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। उन पुलिसकर्मियों पर कांच फोड़ने की कोशिश की गई। इसमें एक जवान को गंभीर चोट आई है। वहीं आरक्षक राकेश(rakesh) के हाथ में फैक्चर हो गया है। इसी के साथ ड्राइवर को भी कुछ चोटें अाई है। हालांकि पुलिस द्वारा उन 10 अज्ञात लोगों में चार को गिरफ्तार किया गया है। वही अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews