
अलीराजपुर, यतेंद्रसिंह सोलंकी। अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संस्था विश्व सेवा परिषद द्वारा अलीराजपुर के युवा भंगुसिंह तोमर को शिक्षा, खेल एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवा योगदान एवं उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए “मध्य प्रदेश सेवा रत्न अवार्ड” से नवाजा गया है। ये अवार्ड अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष सह प्रबन्ध निदेशक डॉ. बीबी राज, लेख्य प्रमाणक एवं अध्यक्ष विधि सलाहकार बोर्ड विश्व सेवा परिषद एमएन झा एवं प्रदेशाध्यक्ष विश्व सेवा परिषद मध्यप्रदेश संजय सोनी ने ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से प्रदान किया। इस अवसर पर भंगुसिंह तोमर को विभिन्न समाजसेवी एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों तथा शुभचिन्तकों ने उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ ही बधाई दी।
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

