चोरी की दर्जनों गाड़ियों के साथ पकड़े गए मास्टरमाइंड चोर, ऐसे करते थे चोरी

चोरी की दर्जनों गाड़ियों के साथ पकड़े गए मास्टरमाइंड चोर, ऐसे करते थे चोरी

अलीराजपुर/नानपुर।पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।पुलिस ने शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चोरों के पास से चोरी की दर्जनों बाइक बरामद हुई हैं। पूछताछ में पकड़े गए चोरों ने बताया की वो अपने साथियों के साथ मिलकर बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ये कार्रवाई की है। बता दें मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी थी कि 3 युवक चोरी की बाइक को बेंचने के फिराक में हैं जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपियों को धरदबोचा और जब पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की तो पहले आरोपी पुलिस को गुमराह करते रहे लेकिन जब पुलिस ने सख्ती दिखाई तो चोरों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। चोरों ने बताया पहले भीड़भाड़ वाले इलाके में रैकी करते थे उसके बाद चोरी को अंजाम देते थे। फिलहाल पुलिस आरोपियों पर आगे की कार्रवाई कर रही है। वहीं थाना प्रभारी ने चोरों के इस गैंग का खुलासा करने वाले पुलिसकर्मियों की सराहना की और कहा पूरी टीम को सम्मानित किया जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews