बीजेपी नेता ने विधायक कलावती भूरिया को कहा शूर्पणखा, कांग्रेस ने किया चक्काजाम

बीजेपी नेता ने विधायक कलावती भूरिया को कहा शूर्पणखा, कांग्रेस ने किया चक्काजाम

अलीराजपुर, यतेंद्रसिंह सोलंकी। कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया (Kalavati Bhuria) के लिए अपशब्दों का प्रयोग किए जाने से नाराज कांग्रेस ने आज सैंकड़ों की तादाद में इकट्ठा होकर चक्काजाम कर दिया। इन्होने बीजेपी नेता ओम सोनी पर कार्रवाई की मांग की है।

दरअसल, पिछले दिनों जोबट में एक कार्यक्रम में बड़वानी जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष ओम सोनी (Om soni) ने जोबट से कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया के लिए मंच से शूर्पणखा (shurpanakha) और नाक काट देंगे जैसी भाषा का प्रयोग किया। इसके बाद आज कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने खंडवा बड़ोदा स्टेट हाइवे मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। इन्होने ओम सोनी पर एट्रोसिटी एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की है। साथ ही इन्होने कहा है कि इस मुद्दे पर विरोध जारी रहेगा और वो इस मामले को विधानसभा तक लेकर जाएंगे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews