
आलीराजपुर,यतेन्द्रसिंह सोलंकी। आलीराजपुर (Alirajpur) के नानपुर रोड पर स्थिति एक शराब माफिया के घर प्रशासन ने बुल्डोजर चलाया। आरोपी के मकान का कुछ हिस्सा अवैध अतिक्रमण किया हुआ था जिसे प्रशासन ने ढहा दिया।
यह भी पढ़े…Ujjain : पीएम मोदी करेंगे महाकाल कॉरिडोर का लोकार्पण, आगमन से पहले जोरों पर भव्य स्वागत की तैयारियां
दरअसल,विगत दिन धार जिले के कुक्षी के एसडीएम और तहसीलदार का अपहरण कर उनके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था और ये पूरा मामला अवैध शराब के कारोबार को लेकर हुआ था। घटना के बाद से प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाया और आरोपियों की तलाश में जुट गई।
[dgv_vimeo_video id=”749517773″]
यह भी पढ़े…नकली पुलिस वालों ने मचाया आतंक, बंदूक की नोक पर कर रहे लूटपाट
[dgv_vimeo_video id=”749518851″]
प्रशासन को जैसे ही आलीराजपुर निवासी सुखराम की घटना में शामिल होने की भनक लगी वैसे ही प्रशासन ने अपनी करवाई को अंजाम देना शुरू कर दिया। और सुखराम के घर जो अतिक्रमण का हिस्सा था उसे भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ढहा दिया गया।
[dgv_vimeo_video id=”749518261″]
