CM Shivraj ने भील जनजाति के साथ किया नृत्य, कट्ठीवाड़ा में विलेज टूरिज्म विकसित करने की घोषणा

CM Shivraj ने भील जनजाति के साथ किया नृत्य, कट्ठीवाड़ा में विलेज टूरिज्म विकसित करने की घोषणा

अलीराजपुर, डेस्क रिपोर्ट। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) बुधवार को जोबट (Jobat) में महिला सशक्तिकरण कार्यशाला में भाग लिया एवं जनदर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत जनता से संवाद किया। इस दौरान उन्होने जोबट में आयोजित कार्यक्रम में 2960.68 लाख के 83 कार्यों का भूमिपूजन किया वहीं 4069.34 लाख के 52 कार्यों का लोकार्पण भी किया। इस दौरान सीएम शिवराज ने जोबट में भील जनजाति के लोगों के साथ नृत्य किया। भील जनजाति के लोगों ने मुख्यमंत्री का परंपरागत रुप से नाच गाकर स्वागत किया और उनके साथ सीएम के कदम भी थिरक उठे।

शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, नाम बदला , आदेश जारी

सीएम ने कहा कि जोबट में अस्पताल के उन्नयन के लिए 13 करोड़ और स्टेडियम के निर्माण हेतु 5 करोड़ और नवीन छात्रावासों के लिए 27 करोड़ रुपये दिये जायेंगे। स्टेडियम में तीरंदाजी के लिए विशेष रूप से प्रावधान किया जाएगा। इसी के साथ 28 हेक्टेयर भूमि पर औद्योगिक पार्क की स्थापना की जायेगी, ताकि हमारे युवाओं को रोजगार मिल सके। सीएम ने कहा कि हमारे जिन जनजातीय भाई-बहनों का 2006 से पहले से जमीन पर कब्जा है, तो उन्हें पट्टा देकर उस भूखण्ड का मालिक बनाया जायेगा। ऊंचे स्थानों पर जहां सिंचाई के लिए जल नहीं पहुंच पा रहा है, वहां कपिलधारा के अंतर्गत कुएं बनाकर सिंचाई की व्यवस्था की जायेगी।

इसी के साथ उन्होने घोषणा की कि रोजगार को बढ़ावा देने के लिए कट्ठीवाड़ा में विलेज टूरिज्म (village tourism) विकसित करेंगे। 10 करोड़ की लागत से यहां होम स्टे और पर्यटन के विकास की चीजें बनाई जाएंगी, जिनसे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अलीराजपुर जिले की पिथौरा पेंटिंग फेमस है। यहां कालीन बनता है, कट्ठीवाड़ा का आम प्रसिद्ध है। बायरां जो यहां के महिलाओं का प्रसिद्ध स्व सहायता समूह है, इन उत्पादों को हम बायरां के नाम से बेचेंगे। जोबट में ‘बायरा ब्रांड’ की प्रदर्शनी के अवलोकन के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पारंपरिक नृत्य का आनंद लिया। उन्होने कहा कि हमारी परंपरा और संस्कृति अद्भुत है। इसके विविध रंगों में अपार आनंद और शांति निहित है। हमारी ये संस्कृति और परंपराएं सदैव अक्षुण्ण रहें और हर जीवन में आनंद बरसाती रहें, यही शुभकामना है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews