सोशल मीडिया पर दलित महिलाओं से रेप की धमकी, एट्रोसिटी एक्ट के तहत एफआईआर की मांग

सोशल मीडिया पर दलित महिलाओं से रेप की धमकी, एट्रोसिटी एक्ट के तहत एफआईआर की मांग

अलीराजपुर। यतेंद्र सिंह सोलंकी।

फ़ेसबुक पर गत 19 जनवरी को सुबह 9:30 बजे से लेकर 10 बजे तक लगातार 4 पोस्ट सार्वजनिक रूप से कर मध्यप्रदेश के SC/ST समाज की महिलाओं को विनोद शर्मा, एसके तिवारी नाम के व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक रूप से रेप कराने, बलात्कार करवाने की बात कही। मध्यप्रदेश सरकार की योजना बताकर रेप करवाने पर 5 लाख मुआवजा और मासिक पेंशन देने की बात लिखी और एसटीएससी की महिलाओं को रेप करवाकर इस योजना का लाभ लेने का लिखा।

इस सबन्ध में खबर मध्यप्रदेश ग्रुप में व्हाट्सएप स्क्रीन शॉट वायरल के बाद अलीराजपुर जिले के आदिवासी समाज के कार्यकर्ताओं द्वारा तत्काल संज्ञान में लेते हुए थाना प्रभारी अलीराजपुर को लिखित आवेदन देकर शिकायत की ओर अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 की धारा-03 के पैरा- 2,3,4,5,6,7,9,10के तहत FIR दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है। न करने की दशा में नगर बन्द कर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। आवेदन-आदिवासी समाज के दिलीप चौहान, रतनसिंह रावत, नितेश अलावा, अरविंद कनेश, केरम जमरा, सालम सोलंकी, मुकेश तोमर सहीत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews