अलीराजपुर में 19 अप्रैल तक कोरोना कर्फ्यू, कलेक्टर ने जारी किए आदेश

अलीराजपुर में 19 अप्रैल तक कोरोना कर्फ्यू, कलेक्टर ने जारी किए आदेश

अलीराजपुर, यतेंद्रसिंह सोलंकी। जिले में आज साम 6 बजे से कोरोना कर्फ्यू जारी रहेगा।
14 अप्रैल साम 6 बजे से लेकर 19 अप्रैल सुबह 6 बजे तक कोरोना कर्फ्यू के आदेश कलेक्टर द्वारा दे दिए गए हैं।

ये भी देखिये – रीवा के बाद इस जिले में 20 अप्रैल तक कोरोना कर्फ्यू, कलेक्टर ने की पुष्टि

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला क्राइसेस कमेटी की दो दिन पूर्व बैठक में चर्चा के बाद बुधवार को कलेक्टर सुरभि गुप्ता ने ये फैसला लिया ओर आदेश जारी किया गया है।
कोरोना कर्फ्यू में दवाइयों की दुकान मेडिकल स्टोर्स, गैस सिलेंडर, स्वास्थ्य सेवाएं जैसी आवश्यक सेवाओ पर छूट रहेगी। राशन दुकानों एवं उपार्जन केंद्रों पर खरीदी होगी। कोरोना वैक्सीनेशन जारी रहेगा। आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी की सुविधा जारी रहेगी। सभी प्रकार के ईंधन, परिवहन के साधन एवं भंडारण डिपो खुले रहेंगे। परीक्षा केंद्र पर आने जाने वाले परीक्षार्थियों एवं परीक्षा केंद्र एवं परीक्षा आयोजकों से जुड़े अधिकारी कर्मचारियों को आने जाने की अनुमति होगी। शासकीय अथवा निजी चिकित्सा संस्था में कार्यरत कर्मचारी, अधिकारी व अन्य अमले को छूट होगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews