
अलिराजपुर।यतेंद्रसिंह सोलंकी।
प्रदेश में 21 दिन के पूर्ण लॉक डाउन के बीच सोमवार को कलेक्टर ने आदेश जारी किया। अपने आदेश में कलेक्टर ने क जिले में दो पहिया ओर चार पहिया वाहनों पर प्रतिबन्ध लगाया है । कलेक्टर सुरभी गुप्ता ने देश मे बढ़ते कोरोना संकरण महामारी वायरस की रोक थाम के लिए लोगो को घर से बाहर बार आने जाने से ओर भीड़ की रोक थाम के लिए प्रधानमंत्री के लोक डाउन के आदेश को आम जनता को उसके पालन करवाने को लेकर यह प्रतिबंधात्मक आदेश दिए है।
वही कलेक्टर ने यह भी आदेश दिया कि अति आवश्यक कार्य एवं शासकीय कार्य के लिए ही वाहनों का प्रयोग किया जाए। दो पहिया वाहन में एक व्यक्ति और चार पहिया वाहन में दो व्यक्ति से ज्यादा लोग सवारी न करें।

लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

