विधायक निधि से 10 ग्राम पंचायतों के लिए पेयजल टैंकर वितरण, मिलेगी जलसमस्या से निजात

विधायक निधि से 10 ग्राम पंचायतों के लिए पेयजल टैंकर वितरण, मिलेगी जलसमस्या से निजात

अलीराजपुर, यतेंद्रसिंह सोलंकी। विधानसभा क्षेत्र के हर गांव में पानी, बिजली और सड़क जैसी बुनियादी सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए हम प्रतिबद्ध है। इसके लिए हरसंभव प्रयास लगातार कर रहे है। जिले के हर ग्राम और फलियों में सर्वांगीण विकास करना ही हमारा लक्ष्य है। ये बात कांग्रेस विधायक मुकेश पटेल ने कही। वे ग्रामीणों 10 ग्राम पंचायतों के लिए विधायक निधि से स्वीकृत करीब 16 लाख रूपए की लागत के 10 पेयजल टैंकरों के वितरण कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे।

मुकेश पटेल ने कहा कि ये पेयजल टैंकर ग्रामीणों की सुविधा के लिए उपलब्ध करवाए गए है। इनके माध्यम से ग्रामीणों को सहजता से पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। टैंकरो का सदुपयोग सिर्फ पेयजल उपयोग के लिए ही किया जाए। निर्माण कार्यो में इन टैंकरो का उपयोग नही हो। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल, कार्यवाहक अध्यक्ष ओम राठौर, प्रकाश चंद्र जैन, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष शंकर बामनिया मौजूद थे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल ने कहा कि विधायक पटेल द्वारा विधायक निधि से स्वीकृत 10 पेयजल टैंकरों से ग्रामीणों को बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होने कहा कि गर्मी के मौसम सहित सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में भी इन टैंकरों के माध्यम से पेयजल की उपलधता सहजता से होगी।

इन 10 ग्राम पंचायतों को वितरित किए टैंकर
कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने ग्राम पंचायत गिराला, पानमहुडी, पिपल्यावाट, छकतला, खुंदी सकरजा, बुरमा अचपई, झडौली, चौहजी मोरियागांव, फलिया मऊ, जामला मेहणी के किनसीना रंगला, लालु, रज्जु डोडवा, रतन, जेन्ता सरपंच, सरसन भाई, गमता, उसान गरासिया, दितला पटेल सहित अन्य ग्रामीणों की मौजूदगी में टैंकरों का वितरण किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेता अनिल थेपडिया, सानी मकरानी, दिलीप पटेल, पुष्पराज पटेल खुर्शीद अली दीवान, अनुप सोमानी, सोनु वर्मा, जितेंद्र देवडा, तरुण मंडलोई, कैलाश प्रजापत सहित बडी संख्या में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews