अलीराजपुर में अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री पर आबकारी विभाग का छापा

अलीराजपुर में अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री पर आबकारी विभाग का छापा

अलीराजपुर। यतेंद्र सिंह सोलंकी।

कलेक्टर जिला अलीराजपुर श्रीमती सुरभि गुप्ता के निर्देशन, संभागायुक्त श्री विनोद रघुवंशी के आदेश एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री धर्मेंद्र सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में तथा सहायक जिला आबकारी अशिकारी श्री आर.एस. राय के नेतृत्व में दिनांक 30.01.2020 को वृत्त अलीराजपुर में आबकारी कन्ट्रोल रूम के पीछे निवासरत भदिया पिता मोहन सिंह के रहवासी  मकान तथा जय माता दी ढाबा पर  दबिश  दी गई

कार्यवाही में  मकान तथा ढाबे के अंदर से कुल 520  लीटर स्प्रिट, 455 पेटी रॉयल नाईट,रॉयल बार,पोलो,देशी मदिरा प्लेन की बनी हुई पेटियां, प्लास्टिक की बोरियों में लगभग 20,000 खाली बारदाने,विभिन्न ब्रांड के लेबल,विभिन्न ब्रांड के ढक्कन,03 ढक्कन सील करने की मशीनें,होलोग्राम का एक बंडल,200 लीटर क्षमता के 20 बड़े खाली ड्रम एवम शराब बनाने की अन्य सामग्री जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915(संशोधन 2000) की धारा 34(1)(क)(F),34(2),49(1)(अ)का प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया

किये गए।जप्त सामग्री की अनुमानित कीमत लगभग ₹ 18,00,000/- कार्यवाही संभागीय उड़नदस्ता इंदौर,जिला इंदौर,जिला धार,जिला खरगोन,जिला अलीराजपुर की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews