कठिन समय में मदद को बढ़े हाथ, अलीराजपुर में जनप्रतिनिधियों ने सोशल डिस्टेंस का पालन कर बांटा राशन

कठिन समय में मदद को बढ़े हाथ, अलीराजपुर में जनप्रतिनिधियों ने सोशल डिस्टेंस का पालन कर बांटा राशन

अलीराजपुर/यतींद्रनाथ सोलंकी

कोरोना वायरस को लेकर इन दिनों जिले में लॉक डाउन लगा हुआ है। जिसके चलते शहर पूरी तरह से बंद है। ऐसे में नगर की कुछ समाजसेवी संस्थाए ओर जनप्रतिनिधि भी लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे है ओर लोगों की सेवा कर रहे है। इसी कड़ी में जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल और नगरपालिका अध्यक्ष सेना पटेल ने गुरुवार को नगर के पांच सौ निर्धन परिजनों को खाद्य सामग्री का वितरण किया। इस दौरान आने वाले लोगो को सोशल डिस्टेंट का परिपालन भी कराया गया और लोगो को गोल घेरे में खड़ा कर सामान वितरण किया गया।

बोरखड़ निवास स्थान पर किए गए वितरण में पटेल परिवार ने करीब 9 क्विंटल चावल, 7 क्विंटल पिसा हुआ आटा, साढ़े तीन क्विंटल चना दाल और आलू, टमाटर सहित अन्य सामग्री का वितरण किया गया। वही आने वाले लोगों को नपाध्यक्ष श्रीमती पटेल द्वारा सेकड़ों मास्क का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर महेश पटेल और सेना पटेल ने बताया कि कोरोना संक्रमण महामारी के चलते पटेल परिवार नगर के निर्धनों के लिए खाद्य सामग्री का वितरण कर रहा है। आज पहले चरण में पांच सौ परिजनों को सामान दिया गया है। दूसरे चरण में भी पांच सौ लोगो को सामान देने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने आमजनों से अपील की है कि वह लॉक डाउन का परिपालन करे और अपने घरों में ही सुरक्षित रहे। पटेल परिवार इस दुख की घड़ी में आमजनों के साथ खड़ा है। उन्होंने अपील की है कि जिस किसी को भी खाद्य सामग्री की आवश्यकता हो तो वह उनके बोरखड़ निवास पर सम्पर्क कर सामान ले जा सकता है। इस अवसर पर वीरेंद्र पटेल, गोलू रावत, पुष्पराज पटेल, राजू बामनिया, प्रवीण डुडवे, जीतू देवड़ा, वेरसिंह, पप्पू भाई, भारतीया सहित पटेल ग्रुप मित्र मंडल मौजूद था।

यतेंद्रसिंह सोलंकी
अलीराजपुर

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews