जीतू पटवारी का सवाल, जब आदिवासी हिंदू हैं तो प्रमाण की क्या जरूरत

जीतू पटवारी का सवाल, जब आदिवासी हिंदू हैं तो प्रमाण की क्या जरूरत

यतीन्द्र सोलंकी/अलीराजपुर। संघ प्रमुख मोहन भागवत (mohan bhagwat) के द्वारा जनसंख्या में आदिवासियों (tribles) के आगे हिंदू  (hindu) लिखे जाने के बाद उठे बवाल पर अब प्रदेश के मंत्री जीतू पटवारी  (jitu patwari) का बयान सामने आया है। अलीराजपुर में चंद्रशेखर आजाद (chandra shekhar aazad) को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए जीतू पटवारी ने कहा कि सरकारे आदिवासियों के लिए योजनाएं बनाती हैं। उनके हितों के लिए काम करती हैं। उन्होंने उपस्थित आदिवासी समूह से पूछा कि आप हिंदू हो या नहीं और जब जवाब हां में आया तो उन्होंने कहा जब आप हिंदू हो तो यह लिखवाने की क्या जरूरत है  कि आप हिंदू हो या आदिवासी ।यह लोग यह सवाल पूछने वाले कौन होते हैं ।आज लोगों को जरूरत है रोजगार और पेट भरने की।

जीतू पटवारी का यह बयान कांग्रेस (congress) की उस लाइन से अलग है जिसमें कांग्रेस लगातार यह कह रही है कि आदिवासी हिंदू नहीं है ।मोहन भागवत का यह कहना  उनके ऊपर जबरिया हिंदू धर्म लाद देने जैसा है। दरअसल यह विवाद लंबे समय से चलता रहा है कि आदिवासी खुद को किस धर्म का माने और अंग्रेजो के द्वारा शुरू की गई जनगणना में भी इस तरह की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी कि उन्हें किसी धर्म विशेष के अंदर समाहित किया जाए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews