एमपी से गुजरात जा रही थी 50 लाख की अवैध शराब, जब्त

एमपी से गुजरात जा रही थी 50 लाख की अवैध शराब, जब्त

अलीराजपुर। यतेंद्र सिंह सोलंकी।

मध्य प्रदेश के अलीराजपुर में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। बुधवार को आबकारी विभाग की टीम ने खण्डवा बड़ोदा स्टेट हाइवे मार्ग के रेलवे क्रासिंग के पास अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ी है। आरोपियों ने अवैध शराब छुपाने के लिए फिल्मी स्टाइल में शराब के ऊपर चावल की भूसी डाल रखी थी। ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, आलीराजपुर जिले के खंडवा-बड़ोदा हाईवे मार्ग पर बुधबार देर शाम 7 बजे जिला आबकारी विभाग के दल-बल ने ग्राम हरसवाट में अवैध रूप से एक ट्रक में विदेशी शराब विहस्की, जिसकी  अनुमानित लागत 50 लाख रुपये की शराब जप्त की। जिला सहायक आबकारी अधिकारी राजेश मंडलोई ने बताया कि पकड़े गए ट्रक क्रमांक PB12M-8859 जिसमें चावल की भूसी डीओसी से भरे बरदान थे। जिसके पीछे अवैध रूप से रखी शराब थी।जिसमें करीब विहस्की की 1200 पेटी भरी थी।  जिला आबकारी दल ने ग्राम हरसवाट रेलवे फाटक मार्ग पर पकड़ी ओर ट्रक को कृषि उपज मंडी गोडाउन पर लाया गया। ट्रक चालक को भी गिरफ्तार किया गया है।श्री मंडलोई ने बताया कि पकड़े गए ट्रक की जप्ती की कार्यवाही की जा रही है। ट्रक में तकरीबन 1200 पेटियां होकर उसकी बाजार मूल्य लागत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews