कोरोना को हराने शिवराज की स्पेशल-13 टीम में जोबट एसडीएम भी शामिल

कोरोना को हराने शिवराज की स्पेशल-13 टीम में जोबट एसडीएम भी शामिल

अलीराजपुर| यतेंद्रसिंह सोलंकी| जिले में जोबट के एसडीएम को उनकी कार्यकुशलता का तोहफा और एक नई जिम्मेदारी व चुनौती भी मिली है। अखिल राठौर को इंदौर अस्थाई तौर पर भेजा जा रहा है। इंदौर में काम करना उनके लिए बहुत चुनौती भरा होगा। सीएम शिवराजसिंह चैहान द्वारा इंदौर में कोरोना से जंग के लिए टीम स्पेशल -13 की  तैनाती की गई है इसमें कुल 13 अधिकारी शामिल है। इन 13 अनुभवी अधिकारियों में जोबट एसडीएम अखिल राठौर भी शामिल है। एसडीएम राठौर को अपनी सक्रियता को देखते हुए इंदौर भेजा गया है।

मध्यप्रदेश के इंदौर में कोरोना का कहर सबसे ज्यादा है अब तक 27 लोगों की मौतें हुई हैं साथ ही दो डॉक्टरों की मौत भी हुई है | ऐसे में शासन की निगाह इंदौर पर है। यहाँ सीएम शिवराज सिंह चौहान हर दिन अधिकारियों से इंदौर की जानकारी ले रहे है और सीएम ने इंदोर को बचाने के लिये अफसरों की फौज खड़ी की है जो शनिवार से वहां जाकर मोर्चा संभाल लेगी |

जिस प्रकार एसडीएम अखिल राठौर ने लाँकडाउन के दौरान जोबट में काम किया है वो काबिले तारीफ है । सुबह से लेकर रात तक बस अपने काम में लगे रहते हैं आज इसी सफलता के वजह से इंदौर में सीएम ने भेजा। एसडीएम सोचते नहीं थे कि मैं मेरा ही काम कर वह जहां तक कई वीडियो वायरल हुए उसमें देखा गया एसडीएम खुद लट्ठ लेकर निकल जाते थे और लोग डाउन तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई करते थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews