सरकार गिराने के आरोपों के बीच कमलनाथ के मंत्री की शिवराज को चेतावनी

सरकार गिराने के आरोपों के बीच कमलनाथ के मंत्री की शिवराज को चेतावनी

अलीराजपुर।

कांग्रेस के दिग्गज नेता और एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर सरकार गिराने और हॉर्स ट्रेडिंग के आरोप लगाकर भोपाल से दिल्ली तक भूचाल ला दिया है।आरोपों के बाद जमकर बयानबाजी का दौर चल रहा है। बीजेपी -कांग्रेस आमने सामने हो गई है। इस जुबानी जंग में अब कमलनाथ के मंत्री भी कूद प़ड़े है। कमलनाथ सरकार में पर्यटन मंत्री सुरेन्द्र हनी बघेल ने तो पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को तो चेतावनी ही दे डाली है। बघेल का कहना है कि शिवराज सिंह और बीजेपी सुन लें 5 साल नही पूरे 25 साल चलेगी हमारी सरकार।

दरअसल, मध्यप्रदेश के पय॔टन ओर नम॔दा घाटी विकास मंत्री सुरेंद्र हनी बघेल ने आज अलीराजपुर मे कहा कि शिवराजसिंह चौहान ओर बीजेपी के साथ साथ केंद्र सरकार यह समझ ले कि प्रदेश सरकार गिराने के उनके मंसूबे पूरे नही होंगे।हमारी सरकार सिर्फ पांच साल नही बल्कि पूरे 25 साल चलेगी।मंत्री बघेल ने कहा कि मध्यप्रदेश की जनता शिवराजसिंह चौहान ओर बीजेपी को नकार चुकी है। सुरेंद्र सिंह बघेल अलीराजपुर मे जय किसान कज॔माफी सम्मेलन मे शिरकत करने आये थे ।बीजेपी द्वारा मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार गिराने के प्रयासों के दिग्विजय सिंह के आरोपों संबंधी सवाल पर जवाब देते हुऐ सुरेंद्र सिंह बघेल ने यह बात कही ।

बता दे कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज सोमवार सुबह बीजेपी नेताओं शिवराज और नरोत्तम मिश्रा पर खरीद-फरोख्त के आरोप लगाए है। दिग्विजय का आरोप है कि शिवराज और नरोत्तम विधायकों को 25-35 करोड़ का ऑफर देने की कोशिश कर रहे है। बीजेपी द्वारा लगातार सरकार गिराने का प्रयास किया जा रहा है।जिस पर अब जमकर बयानबाजी हो रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews