विधायक ने दी कोरोना को लेकर सावधान रहने की सलाह,लोगों से की ये अपील

विधायक ने दी कोरोना को लेकर सावधान रहने की सलाह,लोगों से की ये अपील

अलीराजपुर/यतेंद्रसिंह सोलंकी

वर्तमान समय में संपूर्ण विश्व कोरोना महामारी के संकट से जूझ रहा है। हमारे जिले में भी कोरोना तेजी से फैल रहा है। ऐसे में कोरोना महामारी से बचाव के लिए आम जनता को सावधानी बरतना बेहद जरुरी है। आम जनता स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी सुझावों को अपनाए और प्रशासन और पुलिस के दिशा निर्देशों का पालन करे। जिससे जिले में कोरोना महामारी नहीं फैले और सभी व्यक्ति स्वस्थ और सुरक्षित रहे। ये बात विधायक मुकेश पटेल ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में कही।

उन्होने कहा कि जिला अस्पताल परिसर में कोरोनो मरीजों का उपचार किया जा रहा है। इस मरीजों को वार्ड में कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों को हो रही असुविधा पर विधायक पटेल ने नाराजगी जताई और सीएमएचओं प्रकाश ढोके को पर्याप्त व्यवस्थ करने के निर्देश दिए। विधायक ने ग्रामीणों से अपील की कि जब भी बाजार या किसी कार्य के चलते घर से बाहर निकले तो मास्क जरुर पहनें और अपने हाथो को धोएं व सेनेटाइज करें। सर्दी, खांसी, बुखार या कोरोना जैसे लक्षण हो तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं और जांच करवाएं। उन्होने कहा कि हमारे जिले की आम जनता के सहयोग से हम कोरोना महामारी को हराकर विजय प्राप्त करेंगे। सभी संकल्प ले कि कोरोनो को जिले में फैलने से रोकने के लिए हरसंभव सहयोग करेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews