दीनदयाल अंत्योदय रसोई केंद्र का विधायक, कलेक्टर, नपाध्यक्ष ने किया शुभारंभ

दीनदयाल अंत्योदय रसोई केंद्र का विधायक, कलेक्टर, नपाध्यक्ष ने किया शुभारंभ

यतेन्द्रसिंह सोलंकी। अलीराजपुर।

स्थानीय बस स्टैंड के समीप आजाद भवन परिसर में स्थित दीन दयाल अंत्योदय रसोई केंद्र का शुभारंभ गुरुवार को विधायक मुकेश पटेल, ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल,नपाध्यक्ष सेना पटेल, कलेक्टर सुरभि गुप्ता, नपा उपाध्यक्ष मकू परिवार के आतिथ्य में हुआ। केंद्र का शुभारंभ अतिथियों ने गरीब महिलाओं से फीता कटवाकर किया। इस दौरान विधायक पटेल व नपाध्यक्ष पटेल ने कहा कि ये केंद्र लंबे समय से बंद पड़ा हुआ था।

जिसके कारण ग़रीब लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। आज से हर ग़रीब को इस केंद्र पर मात्र पांच रुपए में पेट भर भोजन उपलब्ध होगा। इस दौरान विधायक पटेल ने केंद्र पर आम लोगों के साथ बैठकर भोजन भी किया। वहीं कलेक्टर गुप्ता व नपाध्यक्ष पटेल ने भी भोजन किया। सभी अतिथियों ने हर दिन गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने की बात कही। इस केंद्र का संचालन नगरपालिका द्वारा ही किया जाएगा। इस दौरान विक्रमसिंह भाटिया, श्याम राठौड़ सेंडी, एसडीएम विजय मंडलोई, संयुक्त कलेक्टर सैयद अशफाक अली, पार्षदगण,नपा सीएमओ संतोष चौहान सहित नपा अधिकारी कर्मचारी व अन्य लोग मौजूद थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews