कोरोना से बचाव के लिये विधायक ने निजी तौर पर की 1 लाख की मदद

कोरोना से बचाव के लिये विधायक ने निजी तौर पर की 1 लाख की मदद

अलीराजपुर। यतेन्द्रसिंह सोलंकी। विश्व में महामारी का रुप धारण कर चुके घातक कोरोना वायरस के संक्रमण से पीडित लोगों के सहायतार्थ, बचाव और रोकथाम के लिए विधायक मुकेश पटेल ने बुधवार को 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता का चेक कलेक्टर सुरभि गुप्ता को आर्थिक राहत कोष में जमा करने के लिए सौंपा। वहीं जिले के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरात के विभिन्न शहरों और कस्बों में फंसे सैकडो आदिवासी ग्रामीणों ने विधायक पटेल को फोन लगाकर मदद की गुहार लगाई। विधायक मुकेश पटेल ने कलेक्टर श्रीमति गुप्ता और एसपी विपुल श्रीवास्तव से चर्चा कर उन्हे मजदूरों की सूची उपलब्ध कराई। साथ ही सूरत के डीएम से चर्चा कर उन्हे भी सूची भेजकर आदिवासी ग्रामीणों की हरसंभव सहायता की मांग की। साथ ही जो मजदुर गुजरात में है और वे अपने घर आना चाह रहे है उन्हें अपने घर पर आने के लिए वाहन की व्यवस्था भी कि जा रही है।

इंदौर में पढ रहे छात्रों को भी दी सुविधा

इस संबंध में विधायक मुकेश पटेल ने बताया कि आलीराजपुर विधान सभा क्षैत्र के इंदौर में पढ रहे छात्रों को अपने अपने घर आने के लिए दो बसों की व्यवस्था कर उन्हें अपने अपने घर भेजना का प्रयास भी किया जा रहा है। साथ ही जिले के विभिन्न हिस्सों से गुजरात के विभिन्न क्षेत्रों में बडी संख्या में आदिवासी ग्रामीण कामकाज के लिए गए हुए है। देश में 21 दिनों का लॉक डाऊन होने से हजारों ग्रामीण गुजरात के विभिन्न क्षेत्रों में फंस गए है। ऐसे ग्रामीणो ने विधायक पटेल ने बताया कि उन्हे न तो आने जाने के लिए कोई साधन मिल रहा है और न ही किसी प्रकार की सहायता। ऐसी विकट स्थिति में ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक पटेल ने कलेक्टर, एसपी से इस संबंध में चर्चा कर गुजरात में फंसे ग्रामीणों को हरसंभव सहायता करने की मांग रखी।

घरों में रहे, सुरक्षित रहे

विधायक मुकेश पटेल ने कहा कि वर्तमान में देश और प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में कोरोना का संक्रमण फैल रहा है। आम लोगों को सुरक्षित रखने के लिए 21 दिनों के लाक डाऊन के दौरान स्वास्थ्य विभाग, प्रशासन और पुलिस द्वारा जिले में आम जनता के हित में सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे है ऐसे में व्यवस्था बनाएं रखने के लिए हर व्यक्ति को शासन प्रशासन का सहयोग करना बेहद आवश्यक है। लोग अपने घरों में ही रहेंगे तो इस घातक वायरस के संक्रमण से सुरक्षित रहेंगे। शासन प्रशासन द्वारा जारी दिशा निदेशो का पालन करे। उन्होने कहा स्वास्थ्य, पुलिस, नगरीय निकाय, पंचायत, राजस्व सहित शासन के विभिन्न विभागों द्वारा आम जनता के हित के लिए रात दिन कार्य किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा जनहित के लिए सभी जरुरी कदम उठाकर जरुरी व्यवस्थाएं की जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews