विधायक और पूर्व सांसद के खिलाफ एफआईआर,धारा 144 के उल्लंघन को लेकर मामला दर्ज

विधायक और पूर्व सांसद के खिलाफ एफआईआर,धारा 144 के उल्लंघन को लेकर मामला दर्ज

अलीराजपुर/यतेंद्रसिंह सोलंकी

अलीराजपुर झाबुआ विधायक और पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया पर एफआईआर दर्ज हुई है। धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में उनपर एफआईआर कराई गई है। मामला 13 जुलाई का है जब कांतिलाल भूरिया द्वारा ग्राम बोरी में 22 करोड़ की लागत के स्कूल भवन का भूमि पूजन और शिलान्यास किया गया था। इस दौरान वहां काफी तादाद में लोग इकट्ठे हुए थे। इसे लेकर जोबट नायब तहसीलदार वंदना किराड़े ने एफआईआर कराई है। भूरिया के साथ मौजूद सभी कार्यकर्तओं पर एफआईआर दर्ज हुई है। ग्राम बोरी झाबुआ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है जो अलीराजपुर जिले के जोबट तहसील मेंं है और ये मामला बोरी थाना अंतर्गत दर्ज हुआ है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews