कांग्रेस जिला अध्यक्ष को क्यों कहना पड़ा की इससे अच्छी तो बीजेपी थी

कांग्रेस जिला अध्यक्ष को क्यों कहना पड़ा की इससे अच्छी तो बीजेपी थी

यतेन्द्रसिंह सोलंकी/अलीराजपुर।

कहते हैं सैंया भये कोतवाल तो डर काहे का लेकिन अलीराजपुर में ये मुहावरा सटीक नहीं बैठ रहा। क्योंकि सरकार भले ही कांग्रेस की हो लेकिन कांग्रेस जिला अध्यक्ष की कोई नही सुनता चाहे शासन हो या फिर प्रशासन ये आरोप खुद जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल ने लगाया है। एक दिवसीय दौरे पर मंत्री सुरेंद्र सिंह अलीराजपुर पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखी तभी जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल ने कहा कि कांग्रेस शासन में हमारी कोई सुनवाई नहीं करता इससे अच्छा तो बीजेपी शासन में था। दरअसल, स्थानीय शासकीय रेस्ट हाउस पर अलीराजपुर के प्रभारी मंत्री सुरेंद्र सिंह बघेल कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिल रहे थे ओर उसी समय जिलाध्यक्ष महेश पटेल ने अपनी बात रखते हुए अचानक भड़क गए और कहा कि अलीराजपुर जिले की हमारी समस्याओं को कोई नही सुनता है । जिलाध्यक्ष महेश पटेल प्रभारी मंत्री के सामने जिले के कुछ मुद्दे लेकर पहंचे थे उनमे जिले में अवैध रेत परिवहन और अवैध शराब का कारोबार जैसे अन्य मुद्दो की शिकायत लेकर पहुंचे थे। सियासत तेज हो गई है बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष के इस बयान का समर्थन किया हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews