पुलिस को मिली बड़ी सफलता, शहर से उड़ाई टवेरा को राजस्थान से पकड़ा

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, शहर से उड़ाई टवेरा को राजस्थान से पकड़ा

अलीराजपुर, यतेंद्रसिंह सोलंकी। कोतवाली थाना अंतर्गत पिछले दिनों शहर से चोरी हुई चार पहिया वाहन टवेरा को बदमाश सहित राजस्थान से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। टवेरा वाहन के शहर से बदमाशों द्वारा उड़ाए जाने पर पुलिस को आलोचना का सामना करना पड़ा था और उसकी कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे थे। पुलिस ने इस चोरी को चुनौती मान कर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया तो पुलिस फिर योजना बना कर राजस्थान पहुंच गई ओर चोरी किए वाहन सहित अपराधी को गिरफ्तार किया।

कोतवाली थाना प्रभारी दिनेश सोलंकी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला मुख्यालय से चार पहिया टवेरा वाहन की चोरी को पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव ने गम्भीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक बिट्टू सहगल ओर एसडीओपी धीरज बब्बर को कड़े निर्देश देते हुए टीम गठित की। टीम में सहायक निरीक्षक दिलीप चंदेल प्रधान आरक्षक रामकुमार नरेंद्र हिरवे आरक्षक भवानी कटारा को सम्मिलित किया गया। थाना प्रभारी सोलंकी ने बताया कि उच्चाधिकरियो के कड़े निर्देश के बाद मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया तो उसके परिणाम आशाजनक रहे। मुखबिर की सूचना पर योजना बना कर राजस्थान के जालोर जिले की तहसील आहेर निवासी भरत पिता प्रेमसिंह रावला को चारपहिया वाहन टवेरा सहित गिरफ्तार किया गया ।कोतवाली पुलिस टीम की इस त्वरित कार्यवाही पर एसपी विपुल श्रीवास्तव ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक धीरेश धरवाल योगेन्द्र मंडलोई ,सहायक उपनिरीक्षक धरेमेंद्र सिंह प्रधान आरक्षक दीपेश गोराना दीपक मालवीय का भी सहयोग रहा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews