नेताजी के नारों से देशभक्ति की भावनाएं और बलवान होती है: महेश पटेल

नेताजी के नारों से देशभक्ति की भावनाएं और बलवान होती है: महेश पटेल

आलीराजपुर। यतेंद्र सिंह सोलंकी।

देश को आजादी दिलाने वाले महानायक नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 123 वीं जयंती जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में गुरुवार को जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कांग्रेसी नेताओं ने बोस के प्रसिद्ध नारा तुम मुझे खून दो, में तुम्हे आजादी दूंगा के जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल, विधायक मुकेश पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

श्रद्धासुमन अर्पित कर बोस को किया याद
जिला कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रफ़ीक कुरेशी ने बताया कि मप्र कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सिनेमा चौराहा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष महेश पटेल ने कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस पहले भारतीय सशत्र सेना बल की स्थापना की थी, जिसका नाम आजाद हिंद फौज रखा था। नेताजी शुरू से ही सैन्य अनुशासन में यकीन रखते थे। उनके इंकलाबी नारे तुम मुझे खून दो, में तुम्हे आजादी दूंगा के नारे से भारतीयों के दिलो में देशभक्ति की भावनाएं ओर बलवान होती है। आज भी उनके इस इंकलाबी नारे से हम सभी को प्रेरणा मिलती है। उनके योगदान ओर बलिदान को देश कभी नही भूल सकता है। विधायक मुकेश पटेल ने कहा कि नेताजी ने देश को आजादी दिलाने में अपनी शहादत दी है। आजादी के सिपाही का जीवन वैसे तो वीरता के किस्सों के साथ याद किया जाता है, लेकिन संघर्ष के साथ जीवन रहस्यों के लिए तो नेताजी सुभाषचंद्र बोस का ही नाम आता है। इस अवसर पर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर, कांग्रेसी नेता अनिल थेपड़िया, राजेन्द्र टवली,डॉ.एएम शेख, भूरसिंह डॉवर, सुरेश सारडा, आसुतोष पंचोली, चीतल पंवार, मंसूर मर्चेंट, ईरफान मंसूरी, ब्रजेश खंडेलवाल, अनूप सोमानी, अंकित माहेश्वरी, विक्की डुडवे, धनराज राठौड़ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews