जिला मुख्यालय पर मिले तीन कोराना पॉजिटिव, प्रशासन अलर्ट

जिला मुख्यालय पर मिले तीन कोराना पॉजिटिव, प्रशासन अलर्ट

अलीराजपुर| यतेंद्रसिंह सोलंकी| आज का दिन जिला मुख्यालय वासियों के लिए बड़ी बुरी खबर लेकर आया है जिला मुख्यालय पर पहला केस नगर के कुम्हार वाड़ा मैं पाया गया वही दूसरा केस पेट्रोल पंप के पीछे सहयोग कॉलोनी में मिला है। तीसरा केस नगर के मध्य दावल सा मोहल्लेे मिला है। तीन केस मिलने से जिला मुख्यालय पर हड़कंप मच गया है । काफी सुरक्षित एरिया भी धीर धीरे कोरोना के चपेट में आता जा रहा है। जिला प्रशासन को कडे कदम उठाने की जरूरत है।

पहले बुरी खबर नगर के पशुपति नाथ मार्ग से आई यह निवासरत कोरोना पॉजिटिव उपचार कराने अहमदाबाद और आनंद आते जाते रहे हैं । इस दौरान उनका कोरोना टेस्ट किया गया जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई रिपोर्ट आते ही प्रशासनिक अमला हरकत में आया और तत्काल पशुपतिनाथ मार्ग को सील करने की कार्रवाई की गई।

रात होते-होते जिला मुख्यालय पर दूसरा बुरी खबर सामने आई इसमें सहयोग कॉलोनी मैं निवासरत एक व्यक्ति कोराना पॉजिटिव पाया गया खबर मिलते ही प्रशासनिक अमला फिर हरकत में आया और सहयोग कॉलोनी को सील करने की कार्यवाही की गई।

रात अभी शुरू ही हुई थी कि नगर में तीसरा केस सामने आया तीसरा खत्री परिवार से ही जुड़ा हुआ है इसके पूर्व इस परिवार के तीन केस पॉजिटिव आ चुके हैं । जिला मुख्यालय पर तीसरा केश नगर के मध्य स्थित दावलसा मौहल्ले मे मिला है।

एक ही दिन में तीन केस मिलने से जिला मुख्यालय में हर कोई व्यक्ति अपने आसपास संपर्क को तलाशने लगा दूसरा व्यक्ति नगर के पोस्ट ऑफिस से जुड़ा होने के कारण कई लोगों मैं हड़कंप मच गया। क्योंकि मामला पोस्ट ऑफिस का होने के कारण नगर मे हड़कंप मच गया। समय रहते प्रशासन ने कड़े कदम नहीं उठाया तो देखते देखते जिला मुख्यालय की व जिले की फिजा बदल जाएगी जिसे कंट्रोल करने के लिए प्रशासन को काफी मशक्कत करना पड़ेगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews