
अलीराजपुर डेस्क रिपोर्ट। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्यप्रदेश में कमलनाथ-दिग्विजय के लिए रोचक अंदाज में संबोधन दिया। सिंधिया सोमवार को जोबट में बीजेपी प्रत्याशी सुलोचना रावत के चुनावी प्रचार में सभा को संबोधित कर रहे थे। उनके साथ मंच पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा जी मौजूद थे।
दतिया में सराफा व्यापारी के घर बदमाशों ने की फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी
जनता के बीच अपने भाषण के अंदाज से अलग जगह बनाने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया सोमवार को जोबट में थे। इस दौरान उन्होंने जनता से कहा कि तीन साल में प्रदेश में दो सरकारें देखी। इनमें एक सरकार थी ‘बड़े भाई,छोटे भाई’ की सरकार। ‘बड़े भाई और छोटे भाई’ को सिंधिया ने जिस फिल्मी स्टाइल में बोला तो लोगों के चेहरे मुस्कुरा गए। सिंधिया ने बताया कि कांग्रेसी उसी तरह की मानसिकता के है जिस तरह से छत्ते में शहद होने पर मधुमक्खी आती है और शहद चूस कर फुर्र से उड़ जाती है।
देश की बड़ी कंपनी TATA का कर्मचारियों को तोहफा, अब अपनी नौकरी कर सकेंगे ट्रांसफर
कांग्रेसी चुनाव के समय जनता के बीच ऐसे ही आते हैं। एक बार फिर उन्होंने ‘बड़े भाई,छोटे भाई’ पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के एक नेता हमारी पूर्व मंत्री इमरती देवी को आइटम कहते हैं और एक और नेता हेमामालिनी डायन कहते हैं। दरअसल विकास की बात करने वाले कांग्रेसियों को अपना दिमाग विकसित करने की जरूरत है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जनता को यह विश्वास दिलाया कि इस समय देश में नरेंद्र मोदी और राज्य में शिवराज सिंह चौहान के रूप में डबल इंजन की सरकार विकास कर रही है। उन्होंने जनता से अपील की कि सुलोचना रावत को जिता कर इस सरकार को तीन इंजन की सरकार बनाये। क्षेत्र की जनता के लिए वे सदैव सीएम शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के साथ मौजूद रहेंगे।
[dgv_vimeo_video id=”638612947″]
