अनूपपुर की बनिता और श्री को मिला इंस्पायर मानक पुरस्कार, नवाचार को सराहना

अनूपपुर की बनिता और श्री को मिला इंस्पायर मानक पुरस्कार, नवाचार को सराहना

अनूपपुर, वेद शर्मा। जवाहर नवोदय विद्यालय अमरकंटक की दो छात्राओं बनिता डैश एवं श्री सराफ़ को भारत के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित “इंस्पायर मानक पुरस्कार” में चुना गया है। दोनों छात्राओं को उनके अभिनव प्रोजेक्ट हेतु प्रोत्साहन स्वरूप 10-10 हज़ार रुपए की राशि प्रदान की गयी है।

कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने दोनो बच्चियों सहित उनके अभिभावकों, जेएनवी अमरकंटक के शिक्षक स्टाफ एवं उनके मार्गदशकों को इस उपलब्धि हेतु बधाई दी है। कलेक्टर ने कहा कि अनूपपुर ज़िले के लिए यह एक गौरव का विषय है। दोनों बच्चियों ने ज़िले का नाम रोशन किया है। उन्होने कहा कि शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ अभिनव सोच निःसंदेह एक बड़े आत्मविश्वास को जन्म देती है। मानव की यही अभिनव सोच ही कई सदियों से मानव जाति के विकास का मूल रही है और उसे अन्य प्राणियों से अलग करती है। उन्होने दोनों बच्चियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी।

बता दें कि बनिता ने सैनिटाइजेशन पर तो श्री ने दिव्यांग व्यक्तियों की सहूलियत के लिए  विशेष बेड डिज़ाइन किया है। कक्षा-10 की छात्रा बनिता डैश ने कोरोना संक्रमण काल में सुरक्षा हेतु स्कूल बैग को सैनेटाइज़ किए जाने की प्रक्रिया पर अपना प्रोजेक्ट तैयार किया था, जिससे कोरोना संक्रमण के दौर में सहजता से सुरक्षापूर्वक शैक्षणिक गतिविधियाँ संचालित की जा सकती हैं। कक्षा-6 की छात्रा श्री सराफ़ ने दिव्यांग जनों की सहूलियत के लिए विशेष सुविधाओं से युक्त बेड के डिज़ाइन पर अपना प्रोजेक्ट तैयार किया। दोनो ही प्रोजेक्ट समसामयिक एवं मानव जीवन की वर्तमान चुनौतियों को सुलझाने पर केंद्रित थे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews