आकाशीय बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत, आंधी में घरों के छप्पर उड़े

आकाशीय बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत, आंधी में घरों के छप्पर उड़े

अनूपपुर| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में मानसून (Monsoon) पूर्व बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है| कई जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं चल रही हैं| इस बीच अनूपपुर में आंधी और बारिश (Rain) के दौरान आकाशीय बिजली (Lightning) गिरने से चपेट में आने से 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं आंधी से ग्रामीण क्षेत्र में कई घरों के छप्पर उड़ गए व कई पेड़ टूट कर गिर गए।

जानकारी के मुताबिक जिले के ग्राम पंचायत पयारी के ग्राम कदम टोला की 27 वर्षीय महिला की गाज की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं 8 वर्षीय उसका बेटा भी बिजली की चपेट में आकर झुलस गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा एक गर्भवती महिला की भी मौत हो गई। कदमटोला निवासी परमिला (35) पति बाबू राम महरा आम बीनने के लिए गई थी| तभी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई। मृतका का 8 वर्षीय बच्चा भी साथ में था जिससे वह भी झुलस गया। इसके अलावा भालूमाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवरी अंतर्गत ग्राम मौहरी में खलिहान में आम बीनने आए कृष्णपाल (10) पुत्र जगन्नाथ सिंह और श्याम (19) पिता मोतीलाल सिंह की गाज गिरने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

गांव में ही गर्भवती महिला पुष्पलता (22) पत्नी सैयालाल की भी आम के बगीचे की तरफ जाने के दौरान गाज की चपेट में आने से मौत हो गई। ग्राम बड़ी मौहरी में धनपत (32) पुत्र मनधारी पाव की किसान के खेत में खाद डालने के दौरान गाज की चपेट में आने से मौत हो गई।

इन जिलों में हो सकती है बारिश
मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार प्रदेश में अगले 24 घंटे में भोपाल, होशंगाबाद, इंदौर, उज्जैन, रीवा, शहडोल, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के जिलों में तथा छतरपुर, सागर दमोह, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट एवं मंडला जिले में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है| वहीं भोपाल, होशंगाबाद, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के जिलों में तथा सागर, डिंडोरी, नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट एवं मंडला में गरज चमक के साथ बिजली चमकने/ गिरने की संभावना तथा अल्पकालिक तेज हवा चल सकती है| जिन जिलों में अभी बारिश हुई है वही पूरी तरह से प्री-मानसून एक्टिविटी है। 11 जून के बाद एक बार फिर मानसून के आने का आकलन किया गया है। अब बारिश होने से तय हो पाएगा कि प्रदेश में मानसून कब दस्तक देगा|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews