अनूपपुर में 8 नए कोरोना मरीज मिले, सभी को कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया

अनूपपुर में 8 नए कोरोना मरीज मिले, सभी को कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया

अनूपपुर,मो.अनीश तिगाला

अनूपपुर में 8 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं। शुक्रवार देर रात्रि प्राप्त हुई 129 रिपोर्ट में से 8 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसी के साथ एक्टिव कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ों की संख्या 12 हो गई है।

शासकीय मेडिकल कॉलेज शहडोल से शुक्रवार देर रात्रि प्राप्त हुई 129 रिपोर्ट में से 8 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। उक्त 8 कोरोना संक्रमितों में 5 पुरूष, 2 महिलाएँ  तथा 1 15 साल की बालिका शामिल है। रिपोर्ट प्राप्त होने पर सभी संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर अनूपपुर शिफ़्ट किया गया है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार सभी का स्वास्थ्य स्थिर है।

इस प्रकार अब तक प्राप्त कुल 3496 रिपोर्ट में से 81 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं 2 कोरोना संक्रमित जिनकी जाँच अन्य ज़िलों में हुई थी, यात्रा के दौरान अनूपपुर में पाए गए। इस प्रकार अनूपपुर में अब तक कुल 83 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण पाया गया है। जिनमे से 71 स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। शेष 12 का कोविड केयर सेंटर अनूपपुर में उपचार किया जा रहा है।

एसडीएम अनूपपुर एवं जैतहरी कमलेश पुरी ने बताया कि 8 संक्रमितों में से 4 महाराष्ट्र से आए हैं जबकि 4 स्थानीय निवासी हैं। इनमे से 2 संक्रमित मौहरी छिल्पा, 2 भालूमाड़ा, 1 राजनगर, 1 पोड़ी, 1 बेलिया एवं 1 ज़िला जेल में पाए गए हैं। रिपोर्ट प्राप्त होते ही संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर शिफ़्ट किया गया है। उन्होने बताया कि मौहरी छिल्पा, भालूमाड़ा, राजनगर, पोड़ी एवं बेलिया में संदर्भित व्यक्तियों के निवास स्थलों को चिह्नांकित कर व्यावहारिक सीमा को कंटेनमेंट ज़ोन बनाए जाने, प्राथमिक कांटैक्ट्स के सैम्पल लिए जाने एवं स्क्रीनिंग की कार्यवाही की जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews