अमरकंटक यूनिवर्सिटी में 1 छात्रा कोविड पॉजिटिव, प्रैक्टिकल परीक्षाएं रद्द, कक्षाएं स्थगित

अमरकंटक यूनिवर्सिटी में 1 छात्रा कोविड पॉजिटिव, प्रैक्टिकल परीक्षाएं रद्द, कक्षाएं स्थगित

Anuppur News : ट्राइबल यूनिवर्सिटी अमरकंटक में एक छात्रा को कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई। जिससे पूरे कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया। वहीं, सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए सोमवार को होने वाली सभी प्रैक्टिकल परीक्षाओं को रद्द कर दिया। साथ ही, आगामी आदेश तक कक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। इससे छात्रों को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी।यूनिवर्सिटी द्वारा लिया गया फैसला बहुत उचित है ताकि दूसरे छात्रों और कर्मचारियों को संक्रमण से बचाया जा सके।

सीएमएचओ ने दी ये जानकारी

सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम रानी दुर्गावती छात्रावास में रहने वाली छात्राएं और गोविंद गुरु छात्रावास समेत अन्य छात्रावासों में रह रहे विद्यार्थियों की जांच करेगी। छात्रावासों में रहने वाले कई लोगों को सर्दी खांसी की शिकायत है। उनकी भी कोरोना जांच की जाएगी, इसकी तैयारी की जा रही है। यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने भी इसकी जानकारी विद्यार्थियों को दे दी है- डॉ. एससी राय, सीएमएचओ

कोविड नियमों का नहीं हो रहा पालन

वहीं, गर्ल्स छात्रावास में छात्रा कोविड पॉजिटिव मिलने के बाद भी प्रोटोकॉल का पालन नहीं हो रहा है। इससे बचाव के लिए यूनिवर्सिटी प्रबंधन को कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है और यही हाल लड़कों के हॉस्टल का भी है, जहां कोविड नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। इससे आने वाले समय में यह बड़ा गंभीर मामला बन सकता है।

यूनिवर्सिटी प्रबंधन उठा सकते हैं ये कदम

इसके अलावा, यूनिवर्सिटी प्रबंधन को इस मामले में तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए जिससे कोविड संक्रमण का प्रसार रोका जा सके। साथ ही, छात्रों को जागरूक किया जाना चाहिए कि वे कोविड संक्रमण के संभावना को ध्यान में रखते हुए, सामाजिक दूरी बनाए रखें और अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें। संबंधित छात्रावासों को तुरंत स्वच्छ किया जाना चाहिए और कोविड जांच की जानी चाहिए। सभी छात्रों और कर्मचारियों को जांच होनी चाहिए और उन्हें अपनी स्थिति की जानकारी देनी चाहिए।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews