Anuppur News : बाइक चोर गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे, 4 आरोपी गिरफ्तार, 11 बाइक जब्त

shahdol News

Anuppur News : मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में भालूमाड़ा पुलिस ने एक बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 11 बाइक जब्त कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं।

क्या है पूरा मामला

भालूमाडा पुलिस को मुखबिर से सूचना पर प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति टैक्सी स्टैंड पर गाड़ी बेचने की फ़िराक में है। मुखबिर के बताए स्थान पर पुलिस ने एक व्यक्ति को घेराबंदी कर उसको पकड़ा तब उसका नाम पूछा तो उसने अपना नाम कुलदीप द्विवेदी बताया। पुलिस ने आरोपी से जब पूछताछ की तो उसने चोरी करना स्वीकार कर लिया और 3 अन्य आरोपियों का वारदात में शामिल होना बताया।

इसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर 11 बाइक जब्त की है। साथ ही पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews