अनूपपुर के कोविड सेंटर में अव्यवस्थाओं का आलम, मरीजों की शिकायतें भी बेअसर

अनूपपुर के कोविड सेंटर में अव्यवस्थाओं का आलम, मरीजों की शिकायतें भी बेअसर

अनूपपुर, मो अनीश तिगाला

अनूपपुर जिले में स्थित कोविड सेंटर में फैली अव्यस्थाओं की चर्चा जोरों पर है। वहाँ भर्ती कोरोना संक्रमित मरीजों और हमारे सूत्रों की माने तो कोविड सेंटर से जो हालात है, वो बद से बदतर होते जा रहे हैं। एक तरफ गंदगी का आलम है तो दूसरी तरफ मरीजों को पौष्टिक भोजन नही मिल रहा है। कलेक्टर ने कोरोना क्वारंटाइन सेन्टरों के लिए जो भोजन का मेन्यू निर्धारित किया गया है उसका भी पालन कोविड सेंटर में नही किया जा रहा है। यहां तक कि गर्म पानी की व्यवस्था भी इस कोविड सेंटर में नहीं है।

क्वारेंटाइन सेन्टर में ना तो साफ सफाई है, वहीं बाथरूम और वॉशबेसिन का बुरा हाल है। कोविड सेंटर में अब तक 153 मरीजों का इलाज हो चुका है जिसमें से 104 मरीज ठीक हो कर अपने अपने घर में जा चुके हैं। अभी भी 49 मरीज इस सेंटर में स्वास्थय लाभ ले रहे हैं और इन मरीजों की मानें तो खाने की क्वालिटी बेहद खराब है। जिस मानक का खाना कोविड 19 के मरीजों की इम्युनिटी बढ़ाने के लिए जरूरी होता है वो इन मरीजों को नहीं मिल रहा, यहां तक कि मरीज भोजन को कचरे के डब्बे में फेकने को मजबूर हैं।

सूत्रों की मानें तो क्वारेंटाइन सेंटर के अन्दर गमले में गांजे का पौधा उग रहा है। जिस कोविड सेंटर में पुलिस कर्मी इलाजरत हो, कई शासकीय कर्मचारी भर्ती हो और जिला प्रशासन को इस बात की भनक भी ना लगे कि गमले में गांजे का पौधा पनप रहा है। ऐसे में यहांं की अव्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन की लापरवाही और मरीजों की दिक्कत खत्म होने का नाम नहीं ले रही।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews