कांग्रेस विधायक पर जानलेवा हमला, अनजान शख्स ने दबाया गला, मामला दर्ज

कांग्रेस विधायक पर जानलेवा हमला, अनजान शख्स ने दबाया गला, मामला दर्ज

अनूपपुर, अनीश तिगाला| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) के अनूपपुर जिले की कोतमा विधानसभा से कांग्रेस के विधायक सुनील सराफ (Congress MLA Sunil Saraf) पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है| मामले को लेकर विधायक ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है, साथ ही यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने रेकी कर मुझ पर हमला किया है।

कांग्रेस विधायक ने बताया कि शुक्रवार शाम को ड्राइविंग के दौरान अज्ञात शख्स ने पीछे से उनका गला दबाने की कोशिश की। कोतमा थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को की गई शिकायत में बताया गया कि बीती रात करीब 1 बजे जब कांग्रेस विधायक सुनील सराफ किसी परिवारिक कार्यक्रम से घर लौट रहे थे तब उनकी गाड़ी में लिफ्ट मांग कर उनसे चर्चा के बहाने बैठे अंजान सख्स ने कांग्रेस विधायक सुनील सराफ का गला दबाने का असफ़ल प्रयास किया| विधायक सुनील सराफ स्वयं अपनी गाड़ी चला रहे थे हमले के वक्त उनके सुरक्षा प्रहरी नही थे| गाड़ी में मौजूद विधायक के सहयोगी अवनीश पांडेय ने इस हमले की शिकायत दर्ज कराई है|

मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस विधायक सुनील सराफ कोतमा जनपद के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात शख्स ने विधायक सुनील पर हमला कर दिया। हालांकि सुनील को इस हमले से कोई गंभीर चोट नहीं आई है। अंजान सख्स ने कांग्रेस विधायक सुनील सराफ का गला दबाने का प्रयास किया | किसी तरह विधायक और उनका परिचित उस व्यक्ति का हाथ छुड़ाने में सफल रहे। तीनों गेट खोलकर बाहर निकले और धक्का-मुक्की होने लगी। तभी एक इंडिका कार आई और वह व्यक्ति उसमें बैठकर भाग गया। कोतमा पुलिस ने आईपीसी की धारा 323 506 और 34 के तहत मामला दर्ज हमलावर की तलाश शुरू कर दी है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews