बीजेपी ने अवैध कारोबार के खिलाफ सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

बीजेपी ने अवैध कारोबार के खिलाफ सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

अनूपपुर, वेद शर्मा। भारतीय जनता पार्टी कोतमा मंडल के सभी पदाधिकारियों द्वारा आज कोतमा में एसडीओपी ऑफिस में जाकर एसडीओपी को सौंपा,। ज्ञापन में पूरे नगर क्षेत्र में चल रहे अवैध कारोबार, अवैध कबाड़ एवं अवैध शराब बिक्री एवं अवैध रेत कारोबार के संबंध में आपत्ति जताते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। सात दिन में कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

कोतमा में अवैध रूप से जुआँ,सट्टा तथा कवाड़ का कारोबार धड़ल्ले से हो रहा है। कबाड़ व्यवसाय के लिए शासन के द्वारा कोई स्पष्ट नियम नहीं होने पर भी इसके लिए लाइसेंस जरूरी है। नगर के कई वार्डो मे यह अवैध व्यवसाय बड़ी आसानी से संचालित किये जा रहे हैं।

बिना लाइसेंस नगर मे कई जगह संचालित हैं कबाड़ का व्यवसाय 
इस कबाड़ के धंधे में कोई भी रोकटोक नहीं होने के कारण कोई भी व्यक्ति आकर दुकान चलाना शुरू कर देता है।शुरुआत में एक दो एजेंट रख कर शहर के कबाड़ इकट्ठा करवा कर खरीदते हैं। बाद में इनके एजेंट बढ़ जाते हैं। इसमें किशोर बच्चे भी होते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार कबाड़ी इनसे कम में कबाड़ का सामान खरीद कर थोक में अधिक रकम कमाते हैं। खासबात तो यह है कि वर्तमान मे नगर मे कितने कबाड़ी हैं यह भी किसी के पास रिकार्ड में नहीं है। ये कबाड़ी कम दिनों में लाखों-करोडो़ रूपये कमा रहे हैं।यहां के कबाड़ियों के पास ज्यादातर भवन निर्माण में उपयोग होने वाले छड़,वाहनों के चक्के,कोयला खदानो का लोहा एवं अन्य सामाग्री आसानी से बरामद किये जा सकते है।

नगर के वार्डो मे संचालित होते जुए के फड़ 
सूत्रो के अनुसार नगर व क्षेत्र में जगह-जगह सट्टे के नंबर लगाए जा रहे हैं। जिसके कारण तमाम घर बर्बादी की कगार पर पहुंच गए हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार इन संचालकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इसी को लेकर अब भारतीय जनता पार्टी द्वारा कार्रवाई की मांग की गई है और कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews