एमपी में यहां महसूस हुए भूकंप के झटके, दहशत में लोग

एमपी में यहां महसूस हुए भूकंप के झटके, दहशत में लोग

अनूपपुर, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (madhya pradesh) में एक बार फिर से मौसम (weather) का मिजाज बदला है जहां बारिश की संभावना जताई जा रही है। इसी बीच अनूपपुर (anuppur) जिले के कई इलाकों में प्राकृतिक गतिविधियां (Natural activities) देखने को मिली है। जहां भूकंप (eathquake) के झटके महसूस किए गए हैं। मध्य प्रदेश के अनूपपुर, शहडोल सहित आसपास के कुछ जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

हालांकि रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.9 दर्ज की गई है। वहीं जिले के वैकुंठ नगर, अमलाई, बुजुर्ग सहित ग्रामीण क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि अभी तक किसी तरह की हानि नहीं देखी गई है। वहीं भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

लोगों ने बताया कि अचानक कंपन महसूस होने के बाद वह घबराकर घर से बाहर निकले हैं। लोगों ने बताया की अचानक हुए कंपन की वजह से घरों के पंखे हिलने लगे। जिसके बाद लोग घर से बाहर की तरफ भागे। वही दहशत के कारण काफी देर तक लोग खुले मैं ही इकट्ठा रहें।

Read More: चुनावी प्रचार से वसुंधरा की दूरी, बुआ के गढ़ में सिंधिया की एंट्री, सियासी अटकलें तेज

इधर शनिवार की रात 12:00 बजे 5 सेकंड के लिए बिलासपुर में धरती हिली थी। जहां बिलासपुर संभाग के जिलों में इसका असर देखा गया था। वही कोरिया जिले के बैकुंठपुर में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए थे। भूकंप की तीव्रता 3.7 मापी गई थी। वही देर रात इतनी तेज झटके थे कि लोग अपने घरों से बाहर निकल आए थे।लोगों के मुताबिक 5 सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। हालांकि किसी तरह की जनहानि की खबर सामने नहीं आई थी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews