
अनूपपुर, वेद शर्मा। सहकारी समिति में हुई मारपीट की घटना पर प्रशासन ने कठोर रवैया इख्तियार किया है। राजेन्द्र ग्राम में रामयश शर्मा के साथ हुई घटना को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर अनूपपुर और एसडीएम पुष्पराजगढ़ ने शासकीय कार्य मे बाधा पहुँचाने और बलवा कानून अंतर्गत कार्रवाई की है।
दरअसल, मामला अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ का है जहां सहकारी समिति के रामयश शर्मा के ऊपर वित्तीय अनयमितता का आरोप लगा था। इसमें उच्च न्यायालय द्वारा स्थगन प्रदान किया गया और सभी मामलों में स्टे दिया गया था। इसके बाद रामयश शर्मा सहकारी समिति में प्रभार लेने के लिए गए थे। लेकिन तभी उनके साथ कुछ लोगो द्वारा मारपीट की गई। अब इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर अनूपपुर और एसडीएम पुष्पराजगढ़ ने शासकीय कार्य मे बाधा पहुँचाने और बलवा कानून के तहत मामला पंजीबद्ध कराया है।
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

