खेत में महिला का कंकाल मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

skeleton found in farm of anuppur

अनूपपुर, वेद शर्मा। जिले के जैतहरी थाना अंतर्गत ग्राम धनगवां में शोभनाथ राठौर के खेत की मेड़ में लगभग 25 वर्ष उम्र की महिला का कंकाल मिलने से सनसनी फैली गई। महिला के मिले नरकंकाल की जानकारी ग्रामीणों ने जैतहरी थाने में दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी है।

सूचनाकर्ता द्वारा मौके पर ये सूचना दी गई कि वह 20 अक्टूबर को अपने लड़के मिथिलेश राठौर के साथ सुबह करीब 7:30 बजे ग्राम धनगमा रामदास घर के पास अपने खेत में धान की फसल देखने गया था। उसने कहा कि जब वो खेत के धान की पकी फसल कटवाने के लिए देखते समय खेत की मेड में घूम रहा था, तो खेत से बदबू आ रही थी। तब पास जाकर देखा तो खेत की मेड के नीचे खेत में अज्ञात शव के कंकाल पड़ा देखा।

कंकाल की कुछ दूरी पर कंकाल की हड्डियों फटे कपड़े कांच के कंगन हवाई चप्पल एवं लंबे काले बाल पड़े थे। कंकाल को देखने के बाद मेने  गांव के सरपंच देवलाल भाटिया, पंच राजेश राठौर मुकेश ठाकुर रामनाथ राठौर को घटना के बारे में बताया ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews