अशोक नगर से इंदौर जा रही चार्टर बस का टायर फटा बाल-बाल बचे यात्री

अशोक नगर से इंदौर जा रही चार्टर बस का टायर फटा बाल-बाल बचे यात्री

अशोकनगर, मुंगावली। अलीम डायर।

अशोकनगर से इंदौर जा रही चार्टर्ड बस क्रमांक एमपी 09 एफ ए 8918 बहादुरपुर थाना अंतर्गत आने वाली कोयल घाटी के समीप चार्टर बस का अगला टायर फट गया जिससे बस अनियंत्रित होकर रोड से नीचे उतर गई बस के रोड से उतरते ही बस के शीशे टूट गए और आगे से क्षतिग्रस्त भी हो गई । टायर फटने के दौरान ड्राइवर की सूझबूझ से समय पर बस पर काबू पा लिया जिससे एक बहुत बड़ी अनहोनी होने से बच गई अन्यथा एक बहुत बड़ा हादसा हो सकता था।

क्योंकि बस जहां पर जाकर रुकी उसके आगे एक काफी गहरा गड्ढा था अगर बस उसमें गिर जाती है तो काफी नुकसान हो सकता था। ड्राइवर को मामूली चोटें आई हैं तो वही बस में बैठी लगभग 20 सवारियों को कोई चोट नहीं आई वह सकुशल सुरक्षित है। बहादुरपुर थाने में पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया टायर फटने का कारण ज्ञात नहीं हो पाया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews