राजघाट डेम के 12 गेट खोले गये, पुल के ऊपर पानी आने से मप्र-उप्र का रास्ता बंद

राजघाट डेम के 12 गेट खोले गये, पुल के ऊपर पानी आने से मप्र-उप्र का रास्ता बंद

अशोकनगर, हितेंद्र बुधौलिया

उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश की सीमा पर चंदेरी के राजघाट के पास बने लक्ष्मी सागर बांध के 12 गेट खोले गये है। बेतवा नदी पर बने इस पुल 16 में से 12 गेट खोलने के कारण पुल के ऊपर करीब 3 फुट से ज्यादा पानी आ गया है इस कारण उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश की सीमा का सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया है। बीते 24 घंटे से भोपाल सहित अन्य क्षेत्रों में हुई तेज बरसात के कारण लक्ष्मी सागर बांध का जलस्तर तेजी से बड़ा है।इस कारण इसके 12 गेट खोलने पड़े हैं। 2 दिन पहले भी जलस्तर सामान्य करने के लिए 6 गेट खोले थे, मगर लगातार हुई बारिश के बाद फिर 12 गेट खोलने पड़े हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि अगर यह बारिश इसी तरह जारी रही तो बांध के सभी 16 गेट खोलने पड़ेंगे ,ऐसी स्थिति में वेतवा नदी में बाढ़ के हालात बन सकते है। अचानक जलस्तर बढ़ने के कारण खोले गेट खोलने से पुल पानी मे डूब गया है। इस कारण उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश दोनों की सीमाओं में कई वाहन फंसे हैं और यात्रियों का इधर से उधर जाना अवरुद्ध हो गया है

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews