लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर प्रशासन सख्त, जुर्माना किया चालान काटा

लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर प्रशासन सख्त, जुर्माना किया चालान काटा

अशोकनगर/हितेंद्र बुधोलिया

जिला प्रशासन द्वारा सोमवार से कुछ जरूरी सुविधाएं सहित अन्य चीजों में जो रियायत दी गई, लोगों ने उसका जमकर दुरुपयोग किया। सुबह से ही शहर में लोगों की भीड़ भीड़ नजर आ रही थी। इसके अलावा हजारों की संख्या में कृषि मंडी में आई ट्रैक्टर-ट्रॉलियों ने शहर में जाम के हालात बना दिये। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने लॉक डाउन का उल्लंघन करने, सोशल डिस्टेंस का पालन न करने एवं अनावश्यक घूमने पर दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों सहित कराना एवं मेडिकल की दुकानों पर चालान की कार्रवाई की है।

लॉक डाउन के दौरान पुलिस ने पेट्रोंलिंग में जिन दुकानदारों को मास्क के बिना देखा, उनपर जुर्माना किया गया, साथ ही अनावश्यक घूम रहे लोगों पर भी चालान किया गया है।बेवजह घर से बाहर निकले लोगों के द्वारा बढ़ाई परेशानी के बाद प्रशासन सख्त हो गया है।इसी के साथ एक आदेश जारी कर सिर्फ मेडिकल, किराना ,दूध ,सब्जी फल एवं कृषि उपकरण छोड़ कर सभी तरह की दुकानों पर पाबंदी को सख्ती से पालन कराने के निर्देश जारी कर दिये गये है।

सोमवार को ही तहसीलदार इरसार खान ने एक सर्जिकल फार्मा मेडिकल दुकान के संचालक को बिना मास्क लगाये बैठे होने पर जमकर फटकार लगाई एवं उसे मास्क पहनकर 200 रु का अर्थ दंड लगाया। इसके अलाबा एक मेडिकल एवं किरानादुकानों को लॉक डाउन के निर्देशों का उल्लंघन करते पाए जाने पर सील कर दिया गया वहीं  करीब 120 दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालकों पर जुर्माने की कार्यवाही की गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews