चंदेरी में हवाई पट्टी के लिये सिंधिया के पत्र ने भरी उड़ान!

mp

हितेंद्र बुधौलिया/अशोकनगर।

सियासी हलचल के बीच भले ही राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के राज्यसभा जाने या फिर पीसीसी चीफ बनाए जाने की मांग पूरी नही हुई हो लेकिन चंदेरी में हवाई पट्टी बनाने की मांग पूरी होती नजर आ रही है।सिंधिया की मांग पर कलेक्टर ने इस काम को लेकर तैयारी शुरु कर दी है।दरअसल, बीते दिनों कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अशोकनगर कलेक्टर को पत्र लिख कर चंदेरी में हवाईपट्टी  निर्माण के लिये प्रस्ताव बना कर शासन को भेजने की मांग की थी। जिसके बाद कलेक्टर डॉ मंजू शर्मा ने SDM चंदेरी और कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग अशोकनगर को पत्र के माध्यम से निर्देशित किया है कि जल्द ही चंदेरी में हवाईपट्टी निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर पेश करें। ।जिससे मप्र शासन को हवाईपट्टी निर्माण का प्रस्ताव भेज जा सके।

दरअसल, सांसद रहते ज्योतिरादित्य सिंधिया ने  चंदेरी शहर के लिए  एक विशेष कार्य योजना बनाई थी।जिसमें हवाई पट्टी का भी  प्रस्ताव था। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अशोकनगर कलेक्टर को पत्र लिखकर  चंदेरी में  हवाई पट्टी की बात कही थी। सिंधिया ने पत्र में उल्लेख किया था कि चंदेरी एक ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व का शहर है चंदेरी साड़ी विश्व भर में जानी जाती है। चंदेरी अपने हस्तशिल्प के चलते पूरे देश विदेश में विख्यात है और पिछले दिनों में यहां पर कई फिल्मों की शूटिंग के चलते अब यह स्थान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना स्थान पा चुका है ।यदि यहां पर हवाई पट्टी का निर्माण किया जाता है तो लोगों के आवागमन की सुविधा बढ़ेगी और उसके साथ साथ ही यहां पर उद्योगों को विकसित होने का भरपूर अवसर मिलेगा। सिंधिया ने यह भी कहा है कि चंदेरी एक ऐतिहासिक जगह है और इसे देखने के लिए भी काफी पर्यटक आते हैं। यदि हवाई सुविधा होगी तो पर्यटन की दृष्टि से भी काफी वृद्धि हो सकती है और इससे राज्य शासन की आय भी बढ़ेगी ।सिंधिया ने पहले भी चंदेरी के प्रमोशन के लिए काफी प्रयास किए हैं चाहे फिर वह हस्तशिल्प से जुड़े हुए मामलों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने का हो या फिर ललितपुर में शताब्दी का स्टॉपेज करवाकर चंदेरी के लिए सुविधाजनक आवागमन व्यवस्था कराने का हो। लोगों को उम्मीद है कि सिंधिया के पत्र लिखने से अब अशोकनगर जिले को पहली हवाई पट्टी शीघ्र मिल सकेगी। पूरी दुनिया में  अपनी हस्तकला और ऐतिहासिक धरोहरों के लिए विख्यात इस शहर में पर्यटक की पहुंच को सुगम  बनाने के लिये सिंधिया ने कलेक्टर को पत्र लिख कर शासन को प्रस्ताव भेजने की बात कही थी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews