खबर का असर: मल्हारगढ़ में काली रेत के अवैध उत्खनन पर प्रशासन ने की छापेमारी

खबर का असर: मल्हारगढ़ में काली रेत के अवैध उत्खनन पर प्रशासन ने की छापेमारी

अशोकनगर मुंगावली अलीम डायर।

अशोकनगर जिले के मुंगावली अंतर्गत आने वाली मल्हारगढ़ के निसाई घाट पर नदी में वोट डालकर धड़ल्ले से अवैध रूप से काली रेत का व्यापार किया जा रहा था जिसकी खबर एमपी ब्रेकिंग में प्रमुखता से दिखाई गई जिस पर कल शाम प्रशासन ने अपने अमले के साथ मल्हारगढ़ क्षेत्र के निसाई घाट पर छापेमारी की है लेकिन अधिकारियों के घाट पर पहुंचते ही रेत माफिया अपना सामान लेकर रफूचक्कर हो गए और उन्हें वहां खराब वोट मशीन और काली रेत के कुछ टीले ही मिले बाकी खाली हाथ लौटना पड़ा घाट से लौटते में अधिकारियों को मल्हारगढ़ पेट्रोल पंप पर काली रेत से भरा एक डंपर आरजे 14 जीएफ 8577 मिला जिसको प्रशासन द्वारा जप्त कर कार्रवाई की गई।

वहीं दूसरी ओर प्रशासन की छापेमारी कार्रवाई में प्रशासन का खाली हाथ लौटना कहीं ना कहीं प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान  लगाता दिखाई दे रहा है। इसको देखकर तो यही कहा जा सकता है कि प्रशासन के कुछ भ्रष्ट अधिकारियों की सांठगांठ और मिलीभगत से यह काली रेत का अवैध व्यापार फल फूल रहा रहा था और प्रशासन को लाखों का चूना लगाया जा रहा था।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews