कलेक्‍टर ने वृद्धजनों का सम्‍मान कर कराया भोजन

कलेक्‍टर ने वृद्धजनों का सम्‍मान कर कराया भोजन

अशोकनगर | कलेक्‍टर डॉ.मंजू शर्मा ने जिले में एक ओर नवाचार करते हुए बुधवार को वृद्धाश्रम के वृद्धजनों को कलेक्‍टर निवास पर ससम्‍मान बुलाकर स्‍वंय भोजन परोसकर सम्‍मान पूर्वक स्‍वादिष्‍ट भोजन कराया। साथ ही कलेक्‍टर ने नारियल एवं गिफ्ट देकर वृद्धजनों का सम्‍मान किया। बृद्धजन सम्‍मान पाकर काफी प्रसन्नचित हुए तथा कलेक्‍टर को ह्दय से आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर अशोकनगर विधायक जजपाल सिंह जज्‍जी,अपर कलेक्‍टर डॉ.अनुज रोहतगी,अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक सुनील शिवहरे,एसडीएम सुरेश जादव,डिप्‍टी कलेक्‍टर देवेन्‍द्र प्रताप सिंह,तहसीलदार इसरार खांन तथा वृद्धाश्रम के वृद्धजन उपस्थित थे। 

इस अवसर पर कलेक्‍टर डॉ.मंजू शर्मा ने कहा कि वृद्धजन हमारे माता पिता तुल्‍य है,इनका आशीर्वाद हम सभी के लिए संबल प्रदान करता है।इनकी सेवा एवं मान सम्‍मान करना पुण्‍य का कार्य है। विधायक जजपाल सिंह जज्‍जी ने कहा कि कलेक्‍टर डॉ.मंजू शर्मा द्वारा जिఀले में नित नये नवाचार किये जा रहे है। उन्‍होंने एक नया नवाचार कर वृद्धों को अपने निवास पर बुलाकर उनका मान सम्‍मान किया। उन्‍होंने कलेक्‍टर की इस पहल की सराहना की। 

कलेक्‍टर से सम्‍मान पाकर वृद्ध रमेश यादव हुए भावुक

कलेक्‍टर डॉ.मंजू शर्मा ने कलेक्‍टर निवास पर वृद्धजनों के लिए कार्यक्रम आयोजन कर उनका मान सम्‍मान किया। कलेक्‍टर से सम्‍मान पाकर शिवपुरी जिఀले के ग्राम चनावनी निवासी वृद्ध श्री रमेश कुमार यादव उस समय भावुक हुए,जब कलेक्‍टर ने स्‍वंय भोजन परोसा और उनका मान सम्‍मान किया। वृद्ध श्री रमेश यादव ने बताया कि आज का दिन हम वृद्धजनों के लिए बहुत ही अच्‍छा दिन है। हम बुजूर्गो के लिए कलेक्‍टर द्वारा मां की ममता जैसा प्‍यार देकर जो सम्‍मान हम लोगों के लिए दिया है,वह जीवन पर्यन्‍त तक नही भुलाया जा सकेगा। उन्‍होनें हमारे जीवन को खुशियों से भर दिया है। कलेक्‍टर को धन्‍यवाद देते हुए बताया कि अपने घर से दूर होने के बाद आज पहली बार मां जैसा अपनापन कलेक्‍टर दिया गया।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews