
अशोकनगर, हितेंद्र बुधौलिया। अशोकनगर (Ashoknagar) में राजमाता चौराहे के पास बाईपास रोड पर स्थित श्रीराम एनक्लेव के वेसमेन्ट में सोनालिका ट्रैक्टर के पार्ट्स रूम में अचानक आग (ashoknagar fire) लग गई।आग के भड़कने से पहले ही स्थानीय नागरिकों को इसकी सूचना लग गई। आनन-फानन में किसी तरह आग पर काबू पा लिया गया।
घटना की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सूचना मिलते ही फायर ग्रेट की तीन दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गई थी। बताया जा रहा है कि सुबह पानी की मोटर चलाने के दौरान स्पार्किंग हुई है। अगर यह आग भड़क जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। वेसमेन्ट के जिस स्थान पर यह आग लगी थी। वहां करीब 1000 लीटर से ज्यादा ऑयल रखा हुआ था। गनीमत यह रही कि आग उस ऑयल तक नहीं पहुंच पाई।

Read More : प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को मिलेगी नौकरी, सीएम शिवराज ने दिए ये बड़े निर्देश
आग की बड़ी लपटे बनने से पहले ही स्थानीय लोगों ने इस पर पानी डाल कर काबू पा लिया। चार मंजिल इस बिल्डिंग में ट्रैक्टर शोरूम के अलावा इलेक्ट्रिकल शोरूम एवं दूसरे दफ्तर भी है। अगर आप ऑल तक पहुंच जाती तो बड़ा विस्फोट हो सकता था। जिसके कारण होने वाले नुकसान का अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता। इस बिल्डिंग के बाजू में ट्रैक्टरों का यार्ड भी है। जिसमें भारी संख्या में ट्रैक्टर रखे हुए हैं और अगर इसकी जद में आ जाते तो नुकसान और भी बड़ा हो जाता।
[dgv_vimeo_video id=”662491558″]
