Ashoknagar News : नशे के अड्डे पर मिला युवक का शव, जानें पूरा मामला

mp news

Ashoknagar Crime News : मध्यप्रदेश के अशोकनगर शहर के पुरानें बाजार स्थित गढ़ी के पास एक खंडारनुमा मकान में एक युवक की लाश मिली है। एक युवक का नाम अनिल रजक है।जो दो दिन से घर से लापता था एवं नशे का आदि रहा है। खंडहर में मौजूद चार पांच कमरों में नशे के लिए इस्तेमाल होने वाली दवाई एवं इंजेक्शन मिले हैं। युवक की मौत भी संभव था नशे की हालत में ही होना बताई जा रही। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाकर कार्रवाई शुरू कर दी।

यह है पूरा मामला

इस मामले में सबसे बड़ी बात यह है कि स्मैक एवं नशाखोरी बंद करने को लेकर पूरे शहर में जब तमाम सारी बातें करी जा रही है उसी दौर में शहर के बीचों-बीच एक खंडहर नशेडियों का अड्डा बना हुआ है। यहां मिली नशीली चीजों के अलावा हजारों की संख्या में प्रतिबंधित एविल इंजेक्शन की भी हजारों शीशियाँ भी मिली है। इस दवा को बिना डॉक्टर के पर्चे पर किसी भी मेडिकल स्टोर को देना मनाई है। इसके बाद भी हजारों की संख्या में इस दवाई का यहा मिलना बड़ी लापरवाही दर्शाता है।

अशोकनगर से हितेंद्र बुधोलिया की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews